हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 30 हजार रुपये जुर्माना ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शाहजहाँपुर पुलिस को बड़ी सफलता


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 31 मार्च 2026।
जनपद शाहजहाँपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने हत्या के एक आरोपी को आजीवन कारावास एवं 30 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है।

पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

मॉनीटरिंग सेल, थाना कटरा पुलिस एवं अभियोजन विभाग के समन्वय से मामले में समयबद्ध तरीके से साक्ष्य प्रस्तुत कर प्रभावी पैरवी की गई, जिसके फलस्वरूप माननीय न्यायालय एडीजे-11 द्वारा आरोपी को सजा सुनाई गई।

प्रकरण के अनुसार, आरोपी मनीष पुत्र रामपाल निवासी ग्राम लोहरगांव थाना कटरा ने 4 मई 2021 की रात करीब 1 बजे वादी सुखवन्त के पिता की 315 बोर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना कटरा पर धारा 302 भादवि एवं 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

न्यायालय ने सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास एवं 30 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया।


यह कार्रवाई शाहजहाँपुर पुलिस की मजबूत पैरवी, तत्परता और अपराधियों को सजा दिलाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



Previous Post Next Post