ब्यूरो रिपोर्ट अंकुल गुप्ता सीतापुर ✍️
सीतापुर। सकरन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। बिसवां-सकरन मार्ग पर सांडा के पास जीतामऊ मार्ग को जोड़ने वाले तिराहे के सौंदर्यकरण को लेकर प्रशासन ने अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों को दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कदम के तहत चौराहे का सौंदर्यकरण लाखों रुपये की लागत से किया जाना प्रस्तावित है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और क्षेत्र की सुंदरता में भी सुधार आए।
कार्रवाई के दौरान समाजसेवी राजकुमार मिश्रा और सुभाष वर्मा के साथ जेई आरईएस, चौकी प्रभारी अरुण उपाध्याय, कांस्टेबल विकास, राहुल शिशोदिया समेत प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पहल से लंबे समय से चली आ रही जाम और अव्यवस्था की समस्या से राहत मिल सकेगी। वहीं, प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments