स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर | 28 मार्च 2026
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर के समस्त थानों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों तथा ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया।
पुलिस द्वारा महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की शिकायत, उत्पीड़न या आपात स्थिति में पुलिस तत्परता से सहायता प्रदान करेगी। साथ ही घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध सहित महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबरों—1090, 112, 181 आदि—की जानकारी भी विस्तार से दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें निडर होकर अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में उनके प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments