रहीमाबाद में भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3-4 लोग घायल

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के भतोईया गांव के पास अंडरपास ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

सूत्रों के अनुसार इस हादसे में 3 से 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग सहायता के लिए जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही यातायात को सुचारू कराया गया, जिससे आवागमन प्रभावित न हो।

घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post Next Post