अलीगंज क्षेत्र में पुलिस की सघन पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

ब्यूरो रिपोर्ट अमन कुमार लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सघन पैदल गश्त अभियान चलाया गया।

एडीसीपी ऋषभ रुणवाल के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र एवं थाना प्रभारी अलीगंज ध्रुव कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त की।

इस दौरान कपूरथला चौराहा, नोवेल्टी सिनेमा और गीता वस्त्रालय सहित आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए तथा आमजन से सहयोग की अपील की।

Previous Post Next Post