Breaking News

मलिहाबाद में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 34 लाख की ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 34 लाख रुपये की ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुमित कुमार, अरबाज खान और छोटू मौर्य के रूप में हुई है। यह गिरोह Telegram और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ठगी से प्राप्त धनराशि को Tether (USDT) डिजिटल करेंसी में बदल देते थे, जिससे उनकी पहचान छुपी रहे। इसके लिए वे VPN और फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर देशभर में अपना नेटवर्क संचालित करते थे।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना ‘अल्फा’ समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

जनसामान्य से अपील:
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, ऑनलाइन गेमिंग या निवेश से जुड़े लालच देने वाले संदेशों पर भरोसा न करें। अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP या व्यक्तिगत विवरण किसी के साथ साझा न करें।

यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी थाना पर संपर्क करें।

Post a Comment

0 Comments