ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ। होली के मौके पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार युवकों को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन दक्षिणी अंतर्गत थाना पीजीआई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को विभिन्न स्थानों पर हुड़दंग मचाकर माहौल बिगाड़ने के आरोप में पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक पीजीआई के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार अभियुक्तों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में विराग मिश्रा (19 वर्ष) निवासी मोहारीबाग तेलीबाग थाना पीजीआई, चिराग मिश्रा (18 वर्ष) निवासी मोहारीबाग तेलीबाग थाना पीजीआई, अजय कुमार (23 वर्ष) निवासी सभाखेड़ा थाना पीजीआई तथा कुलदीप पाल (22 वर्ष) निवासी सेनानी विहार कॉलोनी एकता नगर थाना पीजीआई शामिल हैं।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनकर वर्मा, उपनिरीक्षक योगेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल बृजमोहन द्विवेदी, कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल दान बहादुर तथा कांस्टेबल पवन कुमार की पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस का कहना है कि होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments