स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। होली पर्व एवं लाट साहब जुलूस के सकुशल और शांतिपूर्ण आयोजन के उपरांत 05 मार्च 2026 को थाना कोतवाली परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शाहजहाँपुर एवं पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने जनपद की परंपरागत लाट साहब जुलूस के आयोजकगण से भेंट कर उनके साथ होली मिलन किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अधिकारियों ने लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने में आयोजकों के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि शाहजहाँपुर में होली के अवसर पर निकलने वाला लाट साहब जुलूस एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा है, जिसे आपसी सहयोग, समन्वय और सौहार्द के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया है।
अधिकारियों ने आयोजकों और जनपदवासियों से अपील की कि भविष्य में भी इसी प्रकार भाईचारे, अनुशासन और सहयोग की भावना बनाए रखते हुए सभी पर्व और आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और आयोजकों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा जनपद में सुख, शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा आयोजकगण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments