ब्यूरो चीफ: शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
Bahraich। जनपद के लिए बड़ी सौगात के रूप में बाराबंकी–बहराइच 4-लेन डिजिटल हाईवे परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। यह निर्णय Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
करीब 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह हाईवे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। परियोजना के तहत बहराइच से Lucknow मार्ग को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाया जाएगा, जिससे यात्रा समय में कमी आएगी और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा।
बताया जा रहा है कि इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में बहराइच के सांसद Anand Kumar Gond की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं Nitin Gadkari के नेतृत्व में इस परियोजना को गति मिली।
हाईवे निर्माण से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
परियोजना की स्वीकृति के बाद जनपदवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
0 Comments