ब्यूरो चीफ: शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
Bahraich। Uttar Pradesh Medical and Sales Representatives Association के बैनर तले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान संगठन ने दवाओं एवं सर्जिकल उपकरणों पर जीएसटी को शून्य प्रतिशत करने, स्वास्थ्य बजट को जीडीपी का कम से कम 5 प्रतिशत करने तथा आम जनता को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि कॉर्पोरेट कंपनियां दवाओं की एमआरपी में मनमाने ढंग से बढ़ोतरी कर रही हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताई।
संगठन ने यह भी मांग की कि सरकारी और निजी अस्पतालों में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स के कार्य करने के अधिकार को सुनिश्चित किया जाए।
चेतावनी देते हुए संगठन ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
0 Comments