Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला आरक्षियों को ताइक्वांडो प्रशिक्षण, आत्मरक्षा में दक्ष बनाने की पहल

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

दिनांक: 26.03.2026

मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में महिला आरक्षियों को आत्मरक्षा (ताइक्वांडो) का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला आरक्षियों को शारीरिक, मानसिक एवं व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम में विभिन्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सुव्यवस्थित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें
महिला आरक्षियों को ताइक्वांडो की व्यावहारिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान संभावित खतरों की पहचान, आत्मरक्षा के उपाय, त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response), संतुलन एवं शारीरिक नियंत्रण बनाए रखने की तकनीकें सिखाई गईं।
साथ ही किक, ब्लॉक, पंच एवं डिफेंस तकनीकों का गहन अभ्यास कराया गया।

महिला आरक्षियों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों पर आधारित डेमो के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल और प्रभावी प्रतिक्रिया दे सकें।

अधिकारियों ने कहा कि
आत्मरक्षा केवल शारीरिक कौशल नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, सजगता और आत्मविश्वास का समन्वय है,
और महिला आरक्षियों को समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण में प्रेरक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही निर्देश दिए गए कि
प्राप्त प्रशिक्षण का निरंतर अभ्यास किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका प्रभावी उपयोग किया जा सके।

यह प्रशिक्षण महिला आरक्षियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



Post a Comment

0 Comments