Breaking News

कटरा में पुलिस की पैदल गश्त तेज, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

दिनांक: 26.03.2026

थाना कटरा क्षेत्र में पुलिस द्वारा व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
यह गश्त जनपद स्तर पर सुरक्षा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित की गई।

गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रहे।

पुलिस टीम ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए,
और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा गया।

पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग भी की गई, साथ ही
यातायात नियमों के पालन हेतु लोगों को जागरूक किया गया।

आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

लगातार गश्त और प्रभावी पुलिसिंग से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है, जिसकी स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments