स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक – 25.03.2026
थाना कटरा मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया गया।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत लगातार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास बढ़ाने हेतु सक्रिय एवं संवेदनशील कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कटरा क्षेत्र में प्राप्त एक प्रकरण में पति द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और घर से निकालने की शिकायत सामने आई।
दिनांक 23.03.2026 को महिला द्वारा थाना कटरा में प्रार्थना पत्र दिया गया।
इसके बाद दिनांक 24.03.2026 को मिशन शक्ति टीम (उप निरीक्षक हसनैन अली एवं महिला कांस्टेबल सुशीला) द्वारा दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई गई।
आपसी समझाइश और संवाद के माध्यम से पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया, जिसके बाद दोनों को सकुशल उनके घर भेजा गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments