स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक 25.03.2026 को पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में थाना परौर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में महिला सुरक्षा केन्द्र टीम के साथ “मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत एक प्रभावी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन” के उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए थाना क्षेत्र की समाजसेवी एवं जागरूक महिलाओं को थाना परिसर में आमंत्रित किया गया। उपस्थित महिलाओं को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए मिशन शक्ति अभियान की उपयोगिता एवं महिलाओं की सशक्त भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 एवं 108 (स्वास्थ्य सेवाएं), 1070 (आपदा प्रबंधन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) तथा 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)—के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इनके उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं सहभागिता की भावना बढ़ी। साथ ही दामिनी टीम एवं महिला सुरक्षा केन्द्र टीम द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
अंत में दामिनी पहल टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया गया, जो समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
मिशन शक्ति टीम:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments