स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक – 25.03.2026
थाना पुवायाँ की मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को सशक्त बनाने हेतु व्यापक अभियान चलाया गया।
स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष अभियान चलाकर अनावश्यक रूप से खड़े व्यक्तियों एवं रास्ता बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। महिलाओं और बालिकाओं को परेशान करने की नीयत से मार्ग अवरुद्ध करने वालों को सख्त हिदायत दी गई।
एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों के आसपास खड़े संदिग्ध युवकों को चेतावनी देकर हटाया गया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया।
मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई, साथ ही संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई और पीड़िताओं को तत्काल सहायता प्रदान की गई।
इसी दौरान एक महत्वपूर्ण मामले में नाबालिग बालिका की शादी रुकवाई गई।
आवेदिका द्वारा शिकायत दी गई कि उसके पति ने नाबालिग पुत्री का विवाह तय कर दिया है। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम ने ग्राम जेवां पहुंचकर पीड़िता व उसके पिता से वार्ता की।
काउंसलिंग के बाद पिता ने बेटी के बालिग होने तक शादी न करने की सहमति दी, साथ ही उसे सख्त चेतावनी भी दी गई। इस कार्रवाई से बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी रोक लगाई गई।
मिशन शक्ति टीम की इस सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा की जा रही है।
मिशन शक्ति टीम – थाना पुवायाँ:
0 Comments