Breaking News

शाहजहांपुर के 11 युवा बने “सड़क सुरक्षा मित्र”, फरीदाबाद में लिया विशेष प्रशिक्षण


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

 – शाहजहांपुर

माय भारत शाहजहांपुर के 11 स्वयंसेवकों ने 16 से 18 मार्च तक फरीदाबाद (हरियाणा) में आयोजित तीन दिवसीय “सड़क सुरक्षा मित्र” प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (भारत सरकार) तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे
भूमिका एवं जिम्मेदारियाँ, जन-जागरूकता, प्राथमिक उपचार, दुर्घटना में त्वरित सहायता, यातायात नियमों का पालन, राजमार्ग एंबुलेंस, गश्ती व्यवस्था, “संजया” एवं “ई-डार” ऐप का उपयोग, ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं रात्रि सड़क परीक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण में शाहजहांपुर के स्वयंसेवक
शैलेन्द्र सिंह, दिव्यांशी, शगुन सक्सेना, रुद्र प्रताप, मो. अमन, नीतिश, अनिकेत, सूरज, विनय प्रताप, अमित श्रीवास्तव एवं आकांक्षा शामिल रहे।
इन सभी ने तकनीकी सड़क परीक्षण (रोड ऑडिट) का विशेष प्रशिक्षण भी प्राप्त किया, जो सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रशिक्षण में आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञ कर्नल संजीव शर्मा, ऋतुराज पटेल, पंकज मेहरा एवं रंजीत चौधरी ने मार्गदर्शन दिया।
इसके अतिरिक्त फरीदाबाद यातायात प्रभारी द्वारा भी सत्र लिया गया, वहीं “हेलमेट मैन ऑफ इंडिया” ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया।

समापन अवसर पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
उन्होंने कहा कि “युवा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और समाज में जागरूकता फैलाना उनकी जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर अपर सचिव महमूद अहमद एवं निदेशक आर.पी. शुक्ला भी उपस्थित रहे।

जिला युवा अधिकारी माय भारत शाहजहांपुर मयंक भदौरिया ने कहा कि
“जनपद के युवाओं का राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना गर्व का विषय है। ये सभी ‘सड़क सुरक्षा मित्र’ बनकर जिले में जागरूकता अभियान चलाएंगे।”

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब सभी स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने एवं दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।



Post a Comment

0 Comments