स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर। जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित किए गए।
➡️ पुलिस टीमों ने बाजारों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से सीधा संवाद किया।
➡️ उनकी समस्याओं को सुना गया और हर स्थिति में पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध सहित अन्य अपराधों के प्रति जागरूक किया गया और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 112 और 181 जैसे महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।
➡️ कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें निडर होकर पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया गया।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments