ब्यूरो रिपोर्ट शशांक मिश्रा
दिनांक: 27 मार्च 2026
लखनऊ। सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। जनपद लखनऊ में उत्तर रेलवे के सुल्तानपुर-उतरेठिया रेल खंड पर साउथ सिटी और रजनीखंड के बीच रेलवे लाइन पर ₹157 करोड़ की लागत से बनने वाले 2-लेन रेल उपरिगामी सेतु (ROB) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदयतल से आभार व्यक्त किया है।
डॉ. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण विकास कार्य को मंजूरी मिलने से रायबरेली रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा तथा सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में SGPGI एवं तेलीबाग के आसपास स्थित सैकड़ों कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए यह अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
उन्होंने बताया कि कर्नल सत्येंद्र सिंह एवं क्षेत्रवासियों द्वारा इस परियोजना की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलना जनभावनाओं का सम्मान है।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह परियोजना न केवल क्षेत्र के रहवासियों के लिए आवागमन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाएगी, बल्कि जाम की समस्या को कम कर आमजन को बड़ी राहत भी प्रदान करेगी। यह प्रदेश में सुदृढ़ एवं आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तीव्र गति से हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है।
अंत में उन्होंने इस जनोपयोगी पहल के लिए मुख्यमंत्री का पुनः हार्दिक आभार व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments