स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक – 25.03.2026
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना रोजा क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं परिवारिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई।
बीट भ्रमण के दौरान टीम ग्राम शाहगंज पहुंची, जहां एक आशा वर्कर द्वारा अपने पति और एक अन्य महिला के बीच बातचीत को लेकर पारिवारिक विवाद की जानकारी दी गई।
परिवार टूटने की स्थिति में पहुंच चुका था और महिला काफी परेशान थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों पक्षों को महिला सुरक्षा केन्द्र, थाना रोजा बुलाया गया और उनकी विस्तृत काउंसलिंग की गई।
काउंसलिंग के बाद पति एवं संबंधित महिला ने आपसी बातचीत बंद करने पर सहमति जताई तथा अपनी गलती के लिए माफी मांगी।
इसके बाद आशा वर्कर ने अपने पति को माफ कर दिया और अपने बच्चों व पति के साथ खुशी-खुशी घर वापस चली गई।
इस कार्रवाई से एक परिवार टूटने से बच गया, जिससे क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान की सराहना की जा रही है।
मिशन शक्ति पुलिस टीम – थाना रोजा:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments