ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता, सीतापुर ✍️
सीतापुर। मानपुर क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बिसवां ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रामपाल यादव की पत्नी शांति यादव ने संभावित टिकट की चर्चाओं के बीच क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
शांति यादव, जो समाजवादी पार्टी से 2027 के विधानसभा चुनाव में बिसवां सीट के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं, लगातार गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर रही हैं। उनके इस सक्रिय दौरे को टिकट की दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि स्वर्गीय रामपाल यादव क्षेत्र के लोकप्रिय नेता रहे हैं और उनके निधन के बाद भी परिवार की राजनीतिक पकड़ मजबूत बनी हुई है। शांति यादव वर्तमान में बिसवां ब्लॉक प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं और इससे पहले भी इस पद पर रह चुकी हैं।
जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्ञानवती भार्गव समेत कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मानपुर, खैराती पुरवा, अंबरपुर, गुलजार पुरवा, अहमदपुर, रामनगर, बेलवा बहादुरपुर सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन का भरोसा दिलाया।
शांति यादव के इस सक्रिय अभियान से क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में बिसवां विधानसभा सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments