ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ ✍️
लखनऊ। बुद्धेश्वर मंदिर परिसर स्थित बुद्धेश्वर विकास महासभा कार्यालय में रविवार को एक भव्य एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, क्षेत्रीय विकास, सामाजिक एकता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। शुरुआत में पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं
की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महासभा लगातार क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।सदस्यता अभियान को गति देते हुए इस अवसर पर करीब 50 नए सदस्यों ने महासभा की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली। संगठन महामंत्री राम जी गुप्ता के नेतृत्व में चल रहे अभियान की पदाधिकारियों ने सराहना की। वहीं रीता सिंह के महिला सभा में शामिल होने से महिला भागीदारी को भी बल मिला, साथ ही ज्वाला शुक्ला का भी संगठन में स्वागत किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और सामाजिक सहयोग जैसे मुद्दों पर मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश शुक्ला, संरक्षक एवं पूर्व पार्षद तारा चन्द्र रावत, संरक्षक व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, संरक्षक गुड्डू इश्शाद, एस.पी. पांडे, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता (गुड्डू), महिला सदस्य रेखा सेठ, अध्यक्ष महामंत्री सोनी गौतम, नीतू पांडे, उपाध्यक्ष वंदना राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक का समापन सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ हुआ। महासभा ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को जागरूक और संगठित करने की बात कही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments