सीतापुर (कमलापुर)। थाना क्षेत्र के कम्हरिया पुल पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![]() |
| मृतक इंद्रराज (फाइल फोटो) |
मृतकों की पहचान दीपक (19) पुत्र रामू निवासी चौड़िया कोठार थाना रामपुर कलां तथा इंद्रराज (20) पुत्र प्यारेलाल निवासी तेलाईगांव थाना सिधौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शनिवार शाम को लेबर लेने के लिए घर से निकले थे।
रविवार सुबह कम्हरिया पुल के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी अतुल चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments