Breaking News

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सदर बाजार क्षेत्र में सघन पैदल गश्त, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

दिनांक – 25.03.2026

मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत सदर बाजार थाना क्षेत्र में सघन पैदल गश्त एवं व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाना रहा।

अभियान के दौरान बाजार, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र, सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित किया गया।
उन्हें महिला सुरक्षा, अधिकारों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112) तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित किए गए।

गश्त के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध (ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया दुरुपयोग), घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों से बचाव और कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

महिलाओं एवं बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि किसी भी आपात या संदिग्ध स्थिति में बिना भय के तुरंत पुलिस से संपर्क करें और हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें।
साथ ही आमजन को भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए कि मिशन शक्ति के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से लागू करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंच बनाई जाए, ताकि उनमें आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना और जागरूकता को और मजबूत किया जा सके।

इस पहल से क्षेत्र में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बना तथा बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।



Post a Comment

0 Comments