स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रांगण में स्थित इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के कार्यालय में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च 1969 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 33 के अंतर्गत 50वें अधिनियम के तहत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि रेडक्रास और सीआईएसएफ दोनों संगठन अपने-अपने क्षेत्रों में राष्ट्र की सुरक्षा और मानव सेवा के लिए कार्य करते हैं तथा मानवीय मूल्यों के साथ समाज को सहयोग प्रदान करते हैं।
डॉ. जौहरी ने बताया कि रेडक्रास सोसाइटी स्वैच्छिक रक्तदान, आपातकालीन सहायता, जीवनरक्षक कौशल, प्राथमिक चिकित्सा तथा आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है, जिससे जरूरतमंदों को समय-समय पर मदद मिल सके।
उन्होंने यह भी बताया कि विश्व स्तर पर रेडक्रास सोसाइटी एकमात्र ऐसा संगठन है जिसे मानवीय सेवाओं के लिए चार बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, जो रेडक्रास कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। रेडक्रास की सोच मानवता, तटस्थता और शांति पर आधारित है। संगठन का उद्देश्य जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा करना तथा संकट और संघर्ष के समय कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. विजय जौहरी ने बताया कि स्थानीय औद्योगिक क्षेत्रों में शीघ्र ही प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित कर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
गोष्ठी में सत्यभान सिंह भदौरिया, बाल कृष्ण पाण्डेय, ब्रजेश गुप्ता, रवि कुमार, मीनू मिश्रा, अनुज जौहरी, अग्रज जौहरी, अवनीश सक्सेना सहित रेडक्रास के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments