स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। थाना तिलहर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में ‘रोकथाम जुर्म-जरायम, तलाश वांछित अपराधी/वारंटी’ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना तिलहर पुलिस टीम ने वारंटी सचिन गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता उर्फ अनिल कुमार निवासी मोहल्ला दातागंज, थाना तिलहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे 9 मार्च 2026 को रात करीब 8:05 बजे थाना तिलहर के सामने सड़क किनारे से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 1591/10 धारा 3/7 ईसी एक्ट में माननीय न्यायालय एसीजेएम कक्ष संख्या-16 शाहजहाँपुर द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिसकी तामील में यह गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, लूट, धमकी, जुआ अधिनियम समेत अन्य मामले शामिल हैं।
वारंटी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार और कांस्टेबल तुषान्त चौधरी शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments