Breaking News

टीबी मुक्त पंचायतों के ग्राम प्रधान सम्मानित, 87 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 24 मार्च 2026।

कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विश्व क्षय रोग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष की थीम “Yes We Can End TB : Commit, Invest, Deliver” रही।

इस अवसर पर टीबी मुक्त पंचायतों के ग्राम प्रधानों को गांधीजी की मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद की कुल 87 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुईं, जिनमें

  • 02 ग्राम पंचायतों को गोल्ड,
  • 18 ग्राम पंचायतों को सिल्वर,
  • 67 ग्राम पंचायतों को ब्रॉन्ज श्रेणी में सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है और इसके लिए समय पर जांच व नियमित दवा बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लोगों को 15 दिन से अधिक खांसी हो रही है, उन्हें तुरंत जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी जांच (बलगम एवं एक्स-रे) और उपचार निःशुल्क उपलब्ध है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने जानकारी दी कि ग्राम प्रधान निक्षय मित्र के रूप में कार्य करते हुए टीबी मरीजों को हर माह पोषण पोटली प्रदान कर रहे हैं।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments