Breaking News

नव निर्माण के 9 वर्ष पर स्वावलंबन कैंप का आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 24 मार्च 2026।

उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि थीम के अंतर्गत मिशन शक्ति 5.0 (चरण-2) एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कैंप में हब फॉर इंपॉवरमेंट टीम द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक किया गया। कैंप में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने उपस्थित अभिभावकों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें

  • निराश्रित महिला पेंशन योजना
  • वृद्धा पेंशन योजना
  • दिव्यांग पेंशन योजना
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
  • मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
  • मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना
    शामिल रहीं।

जेंडर स्पेशलिस्ट कीर्ति मिश्रा एवं रश्मि देवी द्वारा महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 181, 112, 1090, 1098, 108, 1076 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कैंप का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़कर सशक्त करना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं एवं अभिभावकों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

Post a Comment

0 Comments