स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Uttar Pradesh। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसके पास अपना घर हो। इसी सपने को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक साथ 90,000 परिवारों को पहली किस्त जारी किए जाने पर सभी लाभार्थियों को हृदय से बधाई दी।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, ताकि हर नागरिक सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके।
Pradhan Mantri Awas Yojana के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे हजारों परिवारों का अपना घर होने का सपना साकार हो रहा है।
श्रेणी
उत्तर प्रदेश
