ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
Lucknow। Wazirganj थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences (लारी अस्पताल) के मानसिक चिकित्सालय परिसर में सक्रिय दलालों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को बहला-फुसलाकर प्राइवेट अस्पतालों में भेजने और इलाज के नाम पर दलाली करने वाले चार दलालों को पुलिस ने दबोच लिया। बताया जा रहा है कि यह गिरोह अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को झांसे में लेकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराने के नाम पर पैसे की उगाही करता था।
थाना वजीरगंज के तेजतर्रार इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0 Comments