ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ: नवरात्रि के पावन पर्व के दृष्टिगत राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में कृष्णानगर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कृष्णानगर, रजनीश वर्मा के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर प्रद्युम्न सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सहसेवीर मंदिर, ज्वाला देवी मंदिर आदि का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने मंदिर परिसरों और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान एसीपी रजनीश वर्मा ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए। भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ नवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। साथ ही, नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।
0 Comments