Breaking News

कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रियों को आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

Lucknow। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कैलाश मानसरोवर तीर्थ के 555 श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति ₹1,00,000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया में सहभाग करते हुए उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ यात्रा का मूल भाव श्रद्धा और आस्था है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन का स्थान उसके बाद आता है, जबकि मनोरंजन सबसे अंत में होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे तीर्थ यात्रा के दौरान मर्यादा, अनुशासन और आस्था को सर्वोपरि रखें। उन्होंने इसे संवेदनशील सरकार की प्रतिबद्धता और धार्मिक आस्थाओं के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सरकार के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और इसे अपनी धार्मिक यात्रा में महत्वपूर्ण सहयोग बताया।

Post a Comment

0 Comments