स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 27 मार्च 2026।
जनपद शाहजहाँपुर के थाना सदर बाजार पुलिस ने महिला के साथ धोखाधड़ी व शोषण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को वादिनी की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे धमकी दी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान 27 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सुजान को शहबाजनगर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments