स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 27 मार्च 2026।
जनपद शाहजहाँपुर के ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर में रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत यज्ञ एवं हवन पूजन के साथ हुई। यज्ञ सम्पन्न होने के पश्चात गांव की कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया गया। इसके बाद पूरे ग्रामवासियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
समिति के पदाधिकारी यशपाल सिंह एवं शोवेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में पिछले 9 दिनों से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है, जिसका समापन रामनवमी के दिन हवन, कन्या पूजन एवं भंडारे के साथ किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता सहित मुनीश सिंह, श्रीकांत दीक्षित, अनुज मिश्रा, अवधेश सिंह, कलेक्टर सिंह, अजय वर्मा, गोविंद सिंह, सेठपाल सिंह, नरेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, ऋषिपाल सिंह, अमित सिंह, मुनींद्र सिंह, राजवीर सिंह, छोटे सिंह, ओमकार सिंह, राजेश सिंह, नक्षत्र सिंह समेत सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि गांव में एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments