शाहजहाँपुर, 31 मार्च 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना जैतीपुर पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण निस्तारण कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जैतीपुर क्षेत्र में एक आवेदक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि विपक्षीगण शराब के नशे में उसके एवं उसकी भतीजी के साथ मारपीट कर रहे हैं तथा उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग कराई। पुलिस की समझाइश एवं मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से सुलह-समझौता हो गया, जिस पर दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए।
पुलिस की इस पहल को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, विश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रोहिताश कुमार, उपनिरीक्षक मोनिका तेवतिया, महिला आरक्षी आरती, महिला आरक्षी रचना तथा कांस्टेबल रोहित रावत की टीम शामिल रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments