स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
📍 शाहजहाँपुर | 24 मार्च 2026
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना मिर्जापुर पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक मूकबधिर बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मिर्जापुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मिर्जापुर के मैन चौराहे पर एक मूकबधिर युवती भीड़ में भटकती हुई मिली, जो न बोल पा रही थी और न ही सुन सकती थी।
पुलिस टीम ने तत्काल उसे थाना लाकर इशारों के माध्यम से संवाद स्थापित किया तथा उसकी जरूरतों का ध्यान रखते हुए भोजन भी उपलब्ध कराया। बाद में युवती द्वारा मोबाइल के माध्यम से अपने पिता का नंबर मिलवाया गया, जिससे उसकी पहचान कु0 पूजा पुत्री शिशुपाल सिंह यादव, निवासी ग्राम बैबहा, थाना कटरा के रूप में हुई।
सूचना मिलने पर परिजन तुरंत थाना पहुंचे और बालिका को सकुशल पाकर खुशी जाहिर की। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया।
इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति लगातार संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments