स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
📍 शाहजहाँपुर | 24 मार्च 2026
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला थाना में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस क्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रश्मि अग्निहोत्री, उपनिरीक्षक लोकेश सिंह एवं महिला कांस्टेबल काजल शर्मा द्वारा थाना पर आए प्रार्थी एवं विपक्षी पक्ष के बीच आपसी विवाद को लेकर वार्ता कराई गई। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक समझाया गया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से समझौता कर लिया।
इसके पश्चात थाना परिसर में उपस्थित अन्य महिलाओं एवं आगंतुकों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1076, 112, 1090, 181, 1098 एवं 1930 की जानकारी देते हुए आपातकालीन स्थिति में इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments