Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, उत्तर प्रदेश को मिली विकास की नई उड़ान

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

गौतमबुद्ध नगर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एयरपोर्ट “संकल्प से सिद्धि” का सशक्त उदाहरण है, जो उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल प्रदेश के विकास को गति देगी, बल्कि निवेश, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। साथ ही, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगी और उत्तर प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी से जोड़ेगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के सबसे बड़े और आधुनिक हवाई अड्डों में शामिल किया जा रहा है, जो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

#NayeBharatKaNayaUP
#NayeUPKiUdaan

Post a Comment

0 Comments