Breaking News

इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण न होने से ग्रामीण परेशान, मुख्यमंत्री से की शिकायत

 

ब्यूरो चीफ: अमित गुप्ता, सीतापुर ✍️

Sitapur। जनपद के Biswan तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा माजिद्दीनपुर में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। इस संबंध में ग्राम निवासी निर्मल यादव ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि ग्राम सभा माजिद्दीनपुर में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण का कार्य प्रस्तावित है, लेकिन ग्राम प्रधान नईम द्वारा अब तक यह कार्य शुरू नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं कराया गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतकर्ता निर्मल यादव पुत्र सुनील यादव, निवासी लालपुर कोठी, तहसील बिसवां ने बताया कि ग्राम प्रधान के कहने पर उन्होंने करीब 10 ट्रॉली मिट्टी भी डलवाई थी, लेकिन इसके बाद भी आज तक न तो इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू हुआ और न ही नाली का निर्माण कराया गया।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा यह कहकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है कि सरकार की ओर से अभी धनराशि प्राप्त नहीं हुई है, जबकि गांव के लोग जल्द से जल्द सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।

इस संबंध में शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से प्रकरण की जांच कराकर खंड विकास अधिकारी बिसवां को इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश देने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments