Breaking News

फर्जी बैनामा मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुदागंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जमीन के फर्जी बैनामा से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 23 सितंबर 2025 को वादी की तहरीर पर थाना खुदागंज में मुकदमा संख्या 223/2025 धारा 318(4), 338, 336(3) व 340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने फर्जी तरीके से वादी की जमीन का बैनामा करा लिया था।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को अभियुक्त की तलाश थी। इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना खुदागंज पुलिस ने ग्राम मझिला निवासी संजीव सिंह को देवा नदी से करीब 100 मीटर पहले रास्ते से सुबह लगभग 10:21 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक टीकम सिंह और हेड कांस्टेबल इरफान अहमद शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments