Breaking News

हसुवापारा गांव में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया होली का पर्व

 

ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️

बहराइच/पयागपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर हसुवापारा गांव में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

होली के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर गांववासियों ने एक साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया। सभी लोग रंगों में सराबोर नजर आए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर पारंपरिक अंदाज में होली मनाई गई। युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को उत्साहपूर्वक संपन्न किया।

ग्रामीणों ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाए जाने से खुशहाली का संदेश गया।

Post a Comment

0 Comments