![]() |
| मृतक सूरज गौतम (फाइल फोटो) |
ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में आपसी विवाद के दौरान चाकू से हमले में एक युवक की मौत हो गई।
मीडिया अपडेट के अनुसार 04 मार्च 2026 को शाम करीब 6 बजे थाना पुलिस को सूचना मिली कि बेगरिया गांव में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद एवं मारपीट के दौरान ग्राम बेगरिया निवासी मोहित तिवारी, उसकी मां तथा उसकी बहन द्वारा उसी गांव के निवासी सूरज गौतम (उम्र लगभग 22 वर्ष), पुत्र राजेन्द्र गौतम, पर चाकू से हमला कर दिया गया।
घायल सूरज गौतम को तत्काल ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments