Breaking News

शाहजहांपुर: शहीदों की प्रतिमाओं के कथित अनादर पर कार्रवाई की मांग, समिति ने सौंपा ज्ञापन


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 24 मार्च 2026। श्री हनुमान आराधना सेवा समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम परिसर में शहीदों की प्रतिमाओं के कथित अनादर के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

समिति के अनुसार 23 मार्च 2026 को शहीद दिवस के अवसर पर ठेकेदार एवं नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से जेसीबी के माध्यम से शहीदों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया गया, जिसे देश के शहीदों का अपमान बताया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि यह केवल शहीदों का ही नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है।

समिति ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और संबंधित कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जाए।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रभक्त समाज के साथ मिलकर पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments