Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को रोजा पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर। जनपद के थाना रोजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में की गई।

➡️ प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

➡️ मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना रोजा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2026 को सुबह 09:20 बजे दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी, हथौड़ा बुजुर्ग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

➡️ गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार
  • निरीक्षक (अपराध) गंगा सिंह
  • कांस्टेबल रितेश कुमार

➡️ पुलिस द्वारा जनपद में महिला अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है, जिससे अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments