Breaking News

मिशन शक्ति टीम की तत्परता, बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर। जनपद के थाना रोजा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा टीम ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में यह सराहनीय कार्य किया गया। जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 को मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला रेलवे ट्रैक के आसपास संदिग्ध स्थिति में घूम रही है।

➡️ सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित मिशन शक्ति केंद्र लाया गया।
➡️ पूछताछ में महिला ने बताया कि वह मोहल्ला दलेलगंज, थाना रामचंद्र मिशन की निवासी है और पारिवारिक समस्या के चलते परेशान थी।

महिला ने बताया कि पति द्वारा पेंशन से खर्च न देने के कारण वह मानसिक रूप से आहत होकर घर छोड़ आई थी। इस पर पुलिस टीम ने महिला के परिजनों को बुलाकर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई।

➡️ काउंसलिंग के बाद पति ने हर माह पत्नी को खर्च देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिला अपने पति और बेटे के साथ सुरक्षित घर लौट गई।

👮‍♀️ मिशन शक्ति टीम:

  • उप निरीक्षक पूनम दहिया
  • महिला हेड कांस्टेबल संजीत चौधरी
  • कांस्टेबल विशाल अष्टवाल
  • कांस्टेबल अंकित कुमार

➡️ पुलिस की इस संवेदनशील कार्यवाही की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments