स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर। जनपद के थाना रोजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में की गई।
➡️ प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
➡️ मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना रोजा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2026 को सुबह 09:20 बजे दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी, हथौड़ा बुजुर्ग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
➡️ पुलिस द्वारा जनपद में महिला अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है, जिससे अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का माहौल बना हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments