स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर। जनपद के थाना कटरा पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस महानिदेशक द्वारा संचालित इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में थाना कटरा पुलिस सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
➡️ जानकारी के अनुसार, 22 मार्च 2026 को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के गुम होने की सूचना थाना कटरा में दर्ज कराई गई थी।
➡️ मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सकुशल बरामद कर लिया।
➡️ बरामद महिला को सुरक्षित उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया।
👮♀️ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
➡️ पुलिस की इस कार्रवाई को महिलाओं की सुरक्षा और जनविश्वास मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments