स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
जनपद की समाजसेवी संस्था “सहयोग” द्वारा भावलखेड़ा ब्लॉक की दिउरिया ग्राम पंचायत में पहुंचकर बच्चों के साथ ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने गांव के बच्चों को फल, मिठाई, सेवइयां, नमकीन, बिस्कुट और फ्रूटी आदि उपहार स्वरूप वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक शाहनवाज खां एडवोकेट एवं ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने कहा कि त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम उन्हें आपसी भाईचारे और मिल-जुलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि यदि हमारे आसपास कोई व्यक्ति दुखी है, तो हमारा त्योहार मनाना अधूरा है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकता का संदेश देते हैं।
संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता एवं महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि सहयोग संस्था हमेशा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनकी सहायता करने का प्रयास करती है। इसी उद्देश्य से इस बार दिउरिया ग्राम का चयन किया गया, जहां कई परिवार वास्तव में जरूरतमंद हैं।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बसीउल्ला का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी सैय्यद अनवर मियां, शिवम वर्मा, स्तुति गुप्ता, सुमन गुप्ता, संगीता गुप्ता, ममता यादव, सबाब, सुधीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments