ब्यूरो रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️
Sitapur। जनपद के Sakran थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुगाना में हुई चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना को आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़ित इंद्रपाल पुत्र रामजीवन निवासी ग्राम दुगाना ने बताया कि 4-5 मार्च की रात आधा दर्जन से अधिक चोर उनके घर में घुस आए। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चोर घर के कमरे में रखा सामान चोरी कर फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान में एक बोरी उर्द, एक बोरी चावल, एक सोलर प्लेट तथा अन्य घरेलू सामान शामिल है। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने में हिरासत में लिया था, लेकिन अगले ही दिन उन्हें छोड़ दिया गया। घटना की सूचना तत्काल थाना सकरन पुलिस को दी गई थी, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी न तो आरोपियों का पता चल सका है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है।
इस घटना से पीड़ित परिवार में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो आरोपियों तक पहुंचा जा सकता था।
पीड़ित ने थाना सकरन पुलिस तथा पुलिस अधीक्षक सीतापुर को लिखित तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments