Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 

ब्यूरो रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

Sitapur। जनपद के Biswan कोतवाली क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सकरन क्षेत्र के ग्राम झव्वाखुर्द निवासी विमला पत्नी विशंभर और बब्ली पत्नी जुगुल किशोर गांव में ही स्थित अपनी मां के घर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से विमला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बब्ली गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मृतका विमला (फाइल फोटो)

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी सांडा भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए। तहसीलदार Uma Shankar Tripathi ने मामले का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल मोहम्मद कलीम को मौके पर भेजा। लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और रिपोर्ट तैयार की। प्रशासन द्वारा मृतका के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय अचानक मौसम खराब हो गया था और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई थी, इसी दौरान बिजली गिरने से यह हादसा हो गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही शरण लें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments