स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर, 19 मार्च 2026।
जनपद के थाना तिलहर पुलिस को वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तिलहर पुलिस टीम ने वारण्टी वेदप्रकाश पुत्र कन्हईलाल (उम्र करीब 62 वर्ष), निवासी मोहल्ला मौजमपुर थाना तिलहर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वाद संख्या 5175/10 के अंतर्गत धारा 452, 323, 504, 506(2), 394 भादवि में वारंट जारी था। पुलिस टीम ने अभियुक्त को जनपद बदायूं में उसके भांजे के घर से दिनांक 18 मार्च 2026 को समय लगभग 3:40 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल तुषांत चौधरी, कांस्टेबल अरुण कुमार एवं महिला कांस्टेबल विनीता राघव शामिल रहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments